भारतीय बैडमिंटन की उभरती हुए खिलाड़ी पी वी सिंधु को उनके पिछले सप्ताह चाइना मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन का उपहार मिल गया है। विश्व बैडमिंटन रैंकिंग ने अपनी ताजा सूची जारी की है जिसमें उन्हें टॉप20 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। चाइना मास्टर्स में लंदन ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता ली झुरेई को हराने वाली 17 वर्षीय सिंधु बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में चार पायदान ऊपर 20वें स्थान पर पहुंच गई है।
पुरुषों के एकल में ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पी कश्यप एक पायदान नीचे 20वें स्थान पर खिसक गये हैं जबकि अजय जयराम चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण छह पायदान उपर 23वें स्थान पर पहुंच गये हैं।