फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Masters 2024: महिला एकल फाइनल मैच के दूसरे गेम में पीवी सिंधु को लगा झटका, चीनी खिलाड़ी ने हराया

Sun, 26 May 2024 02:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स 2024 महिला एकल फाइनल में चीन की वांग झीयी से हार गईं। भारतीय शटलर ने फाइनल की शुरुआत पहले गेम में 21-16 से जीत के साथ की।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स 2024 महिला एकल फाइनल में चीन की वांग झीयी से हार गईं। भारतीय शटलर ने फाइनल की शुरुआत पहले गेम में 21-16 से जीत के साथ की। चीनी शटलर ने दूसरे में वापसी की और 21-5 से जीत हासिल की। आखिरी गेम में सिंधु ने दबदबा दिखाया और 11-3 की बढ़त ले ली। हालांकि, वांग ने शानदार वापसी की और गेम 16-21 से जीत लिया। 
विज्ञापन


कुआलालंपुर में रविवार को मलयेशिया मास्टर्स 2024 महिला एकल फाइनल में चीन की वांग झीयी ने भारत की पीवी सिंधु को 16-21, 21-5, 21-16 से हराया। चीनी शटलर ने पहला गेम हारने के बाद शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे गेम में सिंधु आधे चरण तक 11-3 से आगे थीं, लेकिन वांग ने धैर्य बनाए रखा और स्टाइल में वापसी की और खिताब जीता।  2022 के बाद से अपने पहले बीडब्ल्यूएफ टूर खिताब का सिंधु लक्ष्य बना रही थीं। अब उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें