आईबीएल मैच में पुणे पिस्टंस ने मुंबई मास्टर्स पर 3-2 से श्रेष्ठता साबित की। व्लादिमीर इवानोव ने सौरभ वर्मा को 21-16, 21-14 से हरा मुंबई को बढ़त दिलाई। पुणे की शैंक ने टाइन ब्राउन को 11-21, 21-10, 11-7 से हराकर 1-1 से बराबरी हासिल की।
पुरुष युगल में पीजे चोपड़ा व इवानोव ने रूपेश कुमार और सनावे थामस को 21-12, 20-21, 11-9 से हराते हुए मुंबई को 2-1 से आगे किया।
इसके बाद पुणे के एनटी मिन्ह ने जुइब्लेर को 21-18, 21-13 से मात दी। मिश्रित युगल में पुणे के निएलसन और अश्वनी पोनप्पा ने पीजे चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को 21-20, 21-13 से हराते हुए टीम चैंपियनशिप का मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया।