नीरज को भी मिला सम्मान
भारतीय एथलेटिक्स के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पहले इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स 2025 में ‘बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया। समारोह शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता नीरज ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि यह सम्मान उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि उन्हें यह पुरस्कार एथलेटिक्स की पुरानी और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की मौजूदगी में मिला है।
नीरज शुक्रवार को हुई दोहा डायमंड लीग प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एएफआई द्वारा निर्धारित क्वालिफिकेशन मार्क भी पार कर लिया।वहीं, महिला वर्ग में पारुल चौधरी को ‘बेस्ट फीमेल एथलीट ऑफ द ईयर’ चुना गया।