फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi League: अगस्त के आखिर में होगा प्रो कबड्डी लीग का आयोजन, चार शहरों में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Thu, 31 Jul 2025 05:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशाखापत्तनम में 2018 के बाद पहली बार पीकेएल के मैच खेले जाएंगे। पीकेएल का दूसरा चरण 12 सितंबर से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित किया जाएगा, जहां टूर्नामेंट ने 2023-24 के सत्र में अपने 1,000 मैच पूरे किए थे।
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : https://www.prokabaddi.com/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 12वां सत्र 29 अगस्त से शुरू होगा और इसे चार शहरों विशाखापत्तनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि नए सत्र के पहले दिन विशाखापत्तनम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में तेलुगू टाइटन्स का सामना तमिल थलाइवाज से और बेंगलुरु बुल्स का पुनेरी पल्टन से होगा।
विज्ञापन


विशाखापत्तनम में 2018 के बाद पहली बार पीकेएल के मैच खेले जाएंगे। पीकेएल का दूसरा चरण 12 सितंबर से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित किया जाएगा, जहां टूर्नामेंट ने 2023-24 के सत्र में अपने 1,000 मैच पूरे किए थे। तीसरा चरण 29 सितंबर से चेन्नई के एसडीएटी इंडोर स्टेडियम में जबकि चौथा और अंतिम चरण 13 अक्तूबर से नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। प्लेऑफ का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें