कबड्डी की सबसे बड़ी लीग प्रो-कबड्डी लीग का आगाज आज से होने जा रहा है। इस बार 12 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके लिए खिलाड़ी मैदान में उतरने को बेताब हैं। यह लीग दो साल के अंतराल के बाद खेला जा रहा है। कोरोना की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमों के बीच ग्रुप स्टेज में 66 मुकाबले खेले जाएंगे।