फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजी: प्रिया और कपिल एशियन गेम्स में पदक पक्का करने के करीब, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; जादूमणि बाहर

Sat, 26 Sep 2026 05:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया

सार

भारत के दो मुक्केबाज एशियन गेम्स में पदक पक्का करने के करीब पहुंच गए हैं। कपिल और प्रिया ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, जादूमणि बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
कपिल - फोटो : BAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया (90 किग्रा) और प्रिया घंघास (60 किग्रा) ने शनिवार को एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन जादूमणि सिंह (55 किग्रा) का सफर समाप्त हो गया। उत्तराखंड के कपिल ने ईरान के सैम एस्ताकी पर 5-0 की जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनाई।
विज्ञापन


जादूमणि के बाहर होने से पदक उम्मीद को लगा झटका
पिछले महीने ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रिया ने 2018 एशियाई खेलों की चैंपियन 36 वर्षीय कोरियाई ओह यिओंजी पर सर्वसम्मत 5-0 की जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले जादूमणि पुरूषों के 55 किलो वर्ग में फिलीपींस के टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता कार्लो पालाम से 0-3 से हार गए। पोखरिया ने शुरू ही से दबाव बनाकर पहले दौर में 4-1 की बढ़त बना ली। अपने दमदार पंच की मदद से उन्होंने लंबे कद के एस्ताकी को खुलकर खेलने नहीं दिया।

दूसरे दौर में जजों का फैसला सर्वसम्मति से उनके पक्ष में 5-0 रहा। अंतिम राउंड में एस्ताकी कोई चुनौती पेश नहीं कर सके क्योंकि पोखरिया ने संयम बनाए रखते हुए आराम से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें