फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात: PM मोदी ने बेटियों की सफलता से लेकर CWG की मेजबानी तक पर की बात, बोले- खेलों में देश का परचम लहराया

Sun, 30 Nov 2025 11:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का उदाहरण देते हुए कहा कि खेलों की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। 
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का जिक्र किया। भारत को हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी मिली है जिसका आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा। पीएम मोदी ने 'मन की बात' में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का उदाहरण देते हुए कहा कि खेलों की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। 
विज्ञापन

2010 के बाद पहली बार भारत में होंगे राष्ट्रमंडल खेल 
ग्लास्गो में हाल ही में हुई राष्ट्रमंडल खेल आमसभा की बैठक के दौरान भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी आधिकारिक तौर पर सौंपी गई। 2010 के बाद यह पहला अवसर है जब भारत इन खेलों की मेजबानी करेगा। 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन कराया गया था। राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान के रूप में अनुशंसित किए जाने के बाद 74 सदस्यों वाली आम सभा ने भारत की बोली पर अपनी मुहर लगा दी।

पीएम ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, खेलों की दुनिया में भी भारत का परचम लहराया है। कुछ दिन पहले ही भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भी एलान हुआ। ये उपलब्धियां देश की हैं, देशवासियों की है। और 'मन की बात' देश के लोगों की ऐसी उपलब्धियों को, लोगों के सामूहिक प्रयासों को जन-सामान्य के सामने लाने का एक बेहतरीन मंच है। 
विज्ञापन

पीएम ने खेलों में भारत की सफलता पर जताई खुशी
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, खेलों के लिहाज से भी ये महीना भारत के लिए सुपरहिट रहा। पहले महिला टीम ने विश्व कप जीता। कुछ दिनों पहले ही बधिर ओलंपिक में 20 पदक जीते। हमारी महिला टीम ने कबड्डी विश्व कप जीता। वर्ल्ड बॉक्सिंग में भी हमारे खिलाडियों ने 20 पदक जीते। हमारी दृष्टिबाधित महिला टीम ने बिना कोई मैच हारे विश्व कप जीता। इस टीम का हौसला और जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। ये जीत हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी। आजकल हमारे देश में एंड्यूरेंस स्पोर्ट्स की संस्कृति तेजी से उभर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें