फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Para Athletics: पीएम मोदी ने पैरा एथलीटों को सराहा, एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रदर्शन को बताया ऐतिहासिक

Mon, 06 Oct 2025 07:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने छह स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य सहित रिकॉर्ड 22 पदक जीते जो जापान के कोबे में 2024 में में जीते 17 पदक के उसके पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर है।
विज्ञापन
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पैरा एथलीटों के प्रदर्शन को सराहा है। पीएम मोदी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए सोमवार को कहा कि इस प्रतियोगिता में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। भारत ने छह स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य सहित रिकॉर्ड 22 पदक जीते जो जापान के कोबे में 2024 में में जीते 17 पदक के उसके पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी पदक विजेताओं की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, हमारे पैरा एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन! इस साल की विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बहुत खास रही। भारतीय दल ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें छह स्वर्ण पदक सहित 22 पदक जीते। हमारे एथलीटों को बधाई। उनकी सफलता कई लोगों को प्रेरित करेगी। मुझे हमारे दल के प्रत्येक सदस्य पर गर्व है और मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करना भी भारत के लिए सम्मान की बात है। इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे लगभग 100 देशों के एथलीटों और सहयोगी स्टाफ का आभार।

रिलायंस की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पैरा एथलीट्स को बधाई दी।

विज्ञापन

भारत ने की मेजबानी
यह पहली बार था जब भारत ने इस प्रतिष्ठित पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी की जिसमें 100 से अधिक देशों के 2,200 से अधिक प्रतिभागियों ने 186 पदक स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें