फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2030: भारत करेगा राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी, राष्ट्रपति मुर्मू ने एनडीए सरकार के प्रयासों को सराहा

Wed, 28 Jan 2026 04:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को अपनी मजबूत तैयारियों और आत्मविश्वास के चलते 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिली है।राष्ट्रपति मुर्मू ने खेलों में बीते दशक में हुए सुधारों और भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारत को अपने आत्मविश्वास और मजबूत तैयारियों के कारण वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के कार्यकाल में खेल क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास की सराहना की।
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने की मौजूदा केंद्र सरकार की तारीफ
बजट सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मौजूदा सरकार ने खेलों की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम ढांचागत सुधार किए हैं। उन्होंने कहा, 'भारत के युवाओं और मेरी सरकार के संयुक्त प्रयासों से देश में खेलों का अभूतपूर्व विकास हुआ है। पिछले एक दशक में खेलों से जुड़ी हर व्यवस्था में सुधार किया गया है। सरकार ने खेलो इंडिया नीति लागू की और खेल संस्थानों में पारदर्शिता लाई है।'
विज्ञापन

अहमदाबाद में होगा CWG 2030 का आयोजन
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि इन्हीं तैयारियों और आत्मविश्वास के बल पर भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिली है। ये खेल अहमदाबाद में आयोजित होंगे, जो 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी की दौड़ में भी शामिल है। उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत की सराहना की और विश्व कप जीतने वाली दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, 'हमारी बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप जीता और दृष्टिबाधित महिला टीम ने भी विश्व कप अपने नाम किया। मैं अपनी बेटियों को बधाई देती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें