फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai Grandmasters: प्रणेश ने चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स में चैलेंजर्स खिताब जीता, कीमर ने जीत के साथ किया समापन

Fri, 15 Aug 2025 11:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर एम प्रणेश ने अंतिम दौर में असफलता के बावजूद शुक्रवार को क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में चैलेंजर्स वर्ग का खिताब जीता जबकि मास्टर्स वर्ग में अपना खिताब पहले ही सुनिश्चित कर चुके विंसेंट कीमर ने रे रॉबिनसन पर आसान जीत के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया।
विज्ञापन
शतरंज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर एम प्रणेश ने अंतिम दौर में असफलता के बावजूद शुक्रवार को क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में चैलेंजर्स वर्ग का खिताब जीता जबकि मास्टर्स वर्ग में अपना खिताब पहले ही सुनिश्चित कर चुके विंसेंट कीमर ने रे रॉबिनसन पर आसान जीत के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया। कीमर को इस जीत से 25 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। उन्होंने गुरुवार को ही खिताब अपने नाम पर पक्का कर दिया था इसलिए सभी का ध्यान चैलेंजर्स वर्ग पर लगा था।
विज्ञापन


इस वर्ग में नाटकीय उतार-चढ़ाव देखने को मिले, जहां पा इनियन ने अभिमन्यु पुराणिक को जबकि अधिबान भास्करन ने लियोन ल्यूक मेंडोंका को हराया। लियोन तथा अभिमन्यु दूसरे स्थान पर रहे। दीप्तायन घोष और आर्यन चोपड़ा ने भी क्रमश: वैशाली रमेशबाबू और द्रोणवल्ली हरिका को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रणेश (6.5 अंक) अंतिम दौर में जीबी हर्षवर्धन से हार गए लेकिन खिताब जीतने में सफल रहे जिसके लिए उन्हें सात लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली। मास्टर्स वर्ग में अर्जुन एरिगैसी ने कार्तिकेयन मुरली और अनीश गिरी के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें