फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Para Badminton: चार देशों के पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में भगत-सुकांत की जोड़ी ने किया कमाल, जीता स्वर्ण पदक

Mon, 07 Aug 2023 10:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भगत और कदम ने भारत के ही दीप रंजन बिसोयी और मनोज सरकार को 21-17, 21-17 से हराकर स्वर्ण हासिल किया। एकल में भगत इंग्लैंड के डेनियल बेथेल 8-21, 10-21 से हार गए।
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ प्रमोद भगत और सुकांत कदम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की नंबर एक पुरुष युगल टीम प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने इंग्लैंड के शेफील्ड में चार देशों के पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एसएल-3, एसएल-4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भगत ने एकल एसएल-3 वर्ग में भी रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा मिश्रित युगल एसएल-3, एसयू-5 वर्ग में मनीषा रामदास के साथ रजत पदक जीता। कदम ने एकल एसएल-4 वर्ग में कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन


भगत और कदम ने भारत के ही दीप रंजन बिसोयी और मनोज सरकार को 21-17, 21-17 से हराकर स्वर्ण हासिल किया। एकल में भगत इंग्लैंड के डेनियल बेथेल 8-21, 10-21 से हार गए। मिश्रित युगल में भगत और रामदास को इंडोनेशिया के हिकमत रमदानी और लीनी ने 21-17, 21-17 से हराया। 

भगत ने कहा, ''युगल के नतीजे से मैं खुश हूं लेकिन एकल और मिश्रित युगल से नहीं। इस साल बेथेल ने मुझे काफी चुनौती दी है और उन्हें हराने के लिए खेल में सुधार करना होगा।'' कदम को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान ने 17-21, 21-15, 21-16 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें