फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prague Masters Chess: प्राग मास्टर्स में प्रज्ञानंद ने पहली जीत दर्ज की, अरविंद ने एकल बढ़त हासिल की

Sat, 01 Mar 2025 05:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरविंद के इस जीत से तीन में से 2.5 अंक हो गए। वहीं अमेरिका के सैम शंकलैंड को जर्मनी के विंसेंट कीमर से हार मिली। प्रज्ञानंद और कीमर दो दो अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
आर प्रज्ञानंद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने चेक गणराज्य के एनगुयेन थाई डाई वान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की जबकि हमवतन अरविंद चितंबरम ने प्राग मास्टर्स के तीसरे दौर में चीन के शीर्ष वरीय वेई यी को हराकर एकल बढ़त हासिल की। टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में से एक प्रज्ञानंद ने 14वीं चाल में यह प्रभावशाली जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले दो दौर में दो ड्रॉ खेलने के बाद उनके लिए यह जीत अहम रही। उन्होंने अपने प्रदर्शन के बारे में कहा, 'दूसरा दौर कुछ खास नहीं था। पहले दौर में मेरी स्थिति अच्छी थी।' प्रज्ञानंद की यह पहली जीत रही जबकि हमवतन अरविंद चिथमबरम लाइव रेटिंग में दुनिया के शीर्ष 20 खिलाड़ियों में प्रवेश करने के बाद पहली बार एलीट टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

अरविंद के इस जीत से तीन में से 2.5 अंक हो गए। वहीं अमेरिका के सैम शंकलैंड को जर्मनी के विंसेंट कीमर से हार मिली। प्रज्ञानंद और कीमर दो दो अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वियतनाम के क्वांग लीम ले, चेक गणराज्य के डेविड नवारा, हॉलैंड के अनीश गिरी और शंकलैंड संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं, ये डाई वान और तुर्किये के गुरेल एडिज से आधा अंक आगे हैं।
विज्ञापन


शीर्ष वरीय वेई यी 10 खिलाड़ियों की तालिका में सबसे निचले स्थान पर हैं। राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट में अभी छह दौर बाकी हैं। साथ ही खेले जा रहे चैलेंजर्स वर्ग में दिव्या देशमुख को तीन दिन में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें उज्बेकिस्तान की नोडिरबेक याकूबबोव से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें