फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crypto Cup: प्रगनाननंदा की दूसरी हार, टाईब्रेक में पोलैंड के डूडा ने 4-2 से हराया

Mon, 22 Aug 2022 08:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी

सार

डूडा ने पहला गेम जीता। इसके बाद दूसरा और तीसरा गेम ड्रॉ रहा। प्रगनाननंदा ने चौथा गेम जीतकर बाजी बराबरी कर ली। टाईब्रेक में डूडा ने 4-2 से जीत दर्ज की। करीब छह लाख रुपये (75 हजार डॉलर) इनामी राशि के टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में प्रगनाननंदा का सामना कार्लसन से होगा। 
विज्ञापन
प्रग्गनानंधा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगानाननंदा को क्रिप्टो कप में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रविवार को हुए मैच में पोलैंड के जान क्रिजिस्टॉप डूडा ने टाईब्रेक में 4-2 से हराया। 17 वर्षीय प्रगनाननंदा को शनिवार को चीन के क्वांग लीम ली ने हराया था। वह विश्व के नंबर एक नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन (15 मैच अंक) के बाद 13 मैच अंक लेकर टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन


डूडा ने पहला गेम जीता। इसके बाद दूसरा और तीसरा गेम ड्रॉ रहा। प्रगनाननंदा ने चौथा गेम जीतकर बाजी बराबरी कर ली। टाईब्रेक में डूडा ने 4-2 से जीत दर्ज की। करीब छह लाख रुपये (75 हजार डॉलर) इनामी राशि के टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में प्रगनाननंदा का सामना कार्लसन से होगा। वहीं कार्लसन ने अलीरेजा फिरौजा को टाईब्रेक में 3.5-2.5 से हराया। अन्य मैचों में लीम ली ने नीदरलैंड के अनीश गिरी, लेवनॉन आरोनियन ने हैंस नीमैन को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें