फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Steel Chase India Biltz: लगातार पांच जीत से प्रगनानंदा को शीर्ष बढ़त, रेपिड वर्ग में तीसरे स्थान पर थे

Sat, 09 Sep 2023 12:06 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

प्रगनानंदा के बाद विदित गुजराती और ग्रिश्चुक के छह-छह अंक हैं। एरिगेसी और डी गुकेश के एकसमान 4.5 अंक हैं।
विज्ञापन
रमेशबाबू प्रगनाननंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंदा लगातार पांच जीत के साथ टाटा स्टील चेस इंडिया बिल्ट्ज वर्ग में 6.5 अंक लेकर शीर्ष बढ़त पर हैं। अठारह वर्षीय प्रगनानंदा रेपिड वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे थे। शुक्रवार को बिल्ट्ज वर्ग में उन्होंने पांच जीत दर्ज की। छठे दौर में उन्हें रूस के ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंडर ग्रिश्चुक ने बराबरी पर रोका। हालांकि सातवें और आठवें दौर में उन्हें क्रमश: विदित और डी गुकेश से हार का सामना करना पड़ा लेकिन दिन के अंतिम दौर में उन्होंने हमवतन अर्जुन एरिगेसी को हराया। प्रगनानंदा के बाद विदित गुजराती और ग्रिश्चुक के छह-छह अंक हैं। एरिगेसी और डी गुकेश के एकसमान 4.5 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें