फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: यूरोपीय क्वालिफाइंग में पुर्तगाल का जीत से आगाज, रोनाल्डो के दो गोल से आर्मेनिया को 5-0 से हराया

Sun, 07 Sep 2025 03:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने आर्मेनिया को 5-0 से हराकर यूरोपीय क्वालिफाइंग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। रोनाल्डो ने इस तरह से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने के अपने रिकार्ड को 140 पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिकॉर्ड छठी बार फुटबॉल विश्व कप में खेलने की कवायद में लगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने आर्मेनिया को 5-0 से हराकर यूरोपीय क्वालिफाइंग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। रोनाल्डो ने इस तरह से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने के अपने रिकार्ड को 140 पर पहुंचा दिया है। विश्व कप अगले साल अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित किया जाएगा और अगर रोनाल्डो इसमें भाग लेते हैं तो यह नया रिकॉर्ड होगा। अब तक कई खिलाड़ी पांच विश्व कप में खेल चुके हैं लेकिन छह बार इसमें भाग लेना नया रिकॉर्ड होगा। इस बीच इंग्लैंड ने विला पार्क में अंडोरा के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ क्वालीफाइंग में अपना विजय अभियान जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें