कोरिया के चेंगवोन में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा समेत सभी भारतीय शूटरों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
10मी एयर राइफल पुरुष स्पर्धा में अभिनव के अलावा लंदन ओलंपियन संजीव राजपूत और चेन सिंह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।
अभिनव 619.8 का स्कोर कर 15वें, संजीव 618.2 के स्कोर के साथ 19वें और चेन सिंह 616.2 के स्कोर के साथ 25वें स्थान पर रहे। वहीं, 50मी पिस्टल स्पर्धा में प्रकाश नागप्पा 71.5 का स्कोर कर शीर्ष आठ में जगह बनाने में सफल रहे। लेकिन जीतू राय 13वें और ओम प्रकाश 27वें स्थान पर रहकर क्वालीफाइंग राउंड भी पार नहीं कर सके।