फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड 2026: भारतीय दल से मिलेंगे पीएम मोदी, कब-कहां और कितने बजे से होगा कार्यक्रम? चौथे स्थान पर रहा था भारत

Wed, 14 Oct 2026 03:41 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। भारत ने प्रतियोगिता में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 - फोटो : Ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हाल ही में संपन्न हुए आइची-नागोया एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्यक्रम दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम करीब 4:30 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय टीम - फोटो : IANS
भारत ने 85 पदकों के साथ हासिल किया चौथा स्थान
आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत ने कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में शीर्ष पांच देशों में शामिल रहा। हालांकि, इस बार भारतीय दल का प्रदर्शन पदकों की संख्या के लिहाज से पिछले संस्करण से पीछे रहा। वर्ष 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने रिकॉर्ड 106 पदक जीते थे।
विज्ञापन

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम स्वर्ण के साथ - फोटो : Ani
501 खिलाड़ियों के दल ने लिया था हिस्सा
भारत ने इन खेलों के लिए कुल 501 खिलाड़ियों का दल भेजा था। इनमें से 310 खिलाड़ी पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री के साथ होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय दल के खिलाड़ी, उनके प्रशिक्षक और सहयोगी स्टाफ शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करेंगे और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें