फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deaflympics 2022: डीफ ओलंपिक में कमाल करने वाले खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बोले- यह मुलाकात कभी नहीं भूलूंगा

Sat, 21 May 2022 04:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील

सार

डीफ ओलंपिक 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक जीते हैं। इस बार भारत ने 65 खिलाड़ियों को डीफ ओलंपिक में भेजा था, जो कि भारत का सबसे बड़ा दल था। इन सभी खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। 
विज्ञापन
डीफ ओलंपिक के खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीफ ओलंपिक 2022 में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है। इस मुलाकात की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी दिख रहे हैं। इन तीनों नेताओं ने भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। भारतीय दल के ओलंपिक के लिए रवाना होने से पहले भी खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी और उनके साथ खाना भी खाया था। 
विज्ञापन




इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया "मैं अपने चैंपियंस के साथ मुलकात को कभी नहीं भूलूंगा, जिन्होंने डीफ ओलंपिक में भारत के लिए गर्व और यश हासिल किया। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और मैं उनके अंदर जुनून और प्रतिबद्धता देख सकता था। उन सभी को शुभकामनाएं।"
विज्ञापन




इस बार भारत की तरफ से 65 खिलाड़ियों ने ब्राजील में आयोजित डीफ ओलंपिक में भाग लिया। डीफ ओलंपिक में यह भारत का सबसे बड़ा दल है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार कमाल करते हुए देश को कुल 16 पदक दिलाए, जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत नौवें स्थान पर रहा। 

Koo App

Our Deaflympians are super-excited for the felicitation event

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 21 May 2022



Koo App

Our Deaflympians are super-excited for the felicitation event

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 21 May 2022



भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों में कई युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। 17 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेया सिंघला ने भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। वो डीफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पंजाब की पहली खिलाड़ी हैं। फाइनल में उन्होंन जापान की खिलाड़ी को मात देकर सोना अपने नाम किया। 

विज्ञापन

ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों से मिले थे अनुराग ठाकुर 
27 अप्रैल को खिलाड़ियों को 24वें डीफ ओलंपिक में भेजने से पहले देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों के साथ खाना खाया था और इस दौरान सभी की हौसला अफजाई की थी। इस साल डीफ ओलंपिक में 72 देशों के 2267 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 1521 पुरुष खिलाड़ी और 746 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार कुल 11 खेलों का आयोजन हुआ। 



इससे पहले डीफ ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1993 में रहा था, जब भारतीय खिलाड़ियों ने कुल सात पदक जीते थे। इसमें पांच स्वर्ण और दो कांस्य पदक शामिल थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें