फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Athletics Championship: एशियाई चैंपियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए पीएम मोदी, कही यह बात

Mon, 02 Jun 2025 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'दक्षिण कोरिया में हाल ही में आयोजित 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने दल के शानदार प्रदर्शन पर भारत को गर्व है।'
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Facbook profile
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारतीय दल और एथलीट्स की तारीफ की है। भारत इस टूर्नामेंट में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने इस टूर्नामेंट में जापान, चीनी ताइपे, सऊदी अरब, ईरान, कतर और मेजबान दक्षिण कोरिया जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आठ स्वर्ण, 10 रजत और छह कांस्य समेत 24 पदक हासिल किए। पहले स्थान पर रहे चीन ने 19 स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य समेत 32 पदक जीते।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'दक्षिण कोरिया में हाल ही में आयोजित 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने दल के शानदार प्रदर्शन पर भारत को गर्व है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक एथलीट की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। एथलीटों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'

विज्ञापन

भारत का प्रदर्शन एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार रहा। ज्योति याराजी, गुलवीर सिंह, अविनाश साबले, सचिन यादव, तेजस्विन शंकर, पूजा, रूपल चौधरी और 4 गुणा 400 रिले टीम ने जलवा बिखेरा था। इन सभी के पदक आए और भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें