फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arabian Gulf Cup: अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, कुवैत को कहा 'मिनी हिंदुस्तान'

Sat, 21 Dec 2024 11:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुवैत

सार

अरेबियन गल्फ कप की मेजबानी कुवैत कर रहा है, जिसमें जीसीसी राष्ट्र, इराक और यमन सहित आठ देश भाग ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट इस क्षेत्र के सबसे प्रमुख खेल आयोजनों में से एक है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कुवैत के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने जाबेर अल-अहमद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वह यहां कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आमंत्रण पर पहुंचे। इस दौरान क्राउन प्रिंस और कुवैत के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुवैत ने सर्वाधिक बार जीता टूर्नामेंट
अरेबियन गल्फ कप की मेजबानी कुवैत कर रहा है, जिसमें जीसीसी राष्ट्र, इराक और यमन सहित आठ देश भाग ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट इस क्षेत्र के सबसे प्रमुख खेल आयोजनों में से एक है। भाग लेने वाले देशों में कुवैत ने सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट जीता है।
विज्ञापन

पीएम ने कुवैत को कहा मिनी हिंदुस्तान
इस दौरान पीएम ने कुवैत में मौजूद भारतीयों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा- हर साल सैकड़ों भारतीय कुवैत आते हैं। आपने कुवैती समाज में भारतीय स्पर्श जोड़ा है। आपने कुवैत के कैनवास को भारतीय कौशल के रंगों से भर दिया है। आपने कुवैत में भारत की प्रतिभा, तकनीक और परंपरा का सार मिला दिया है। प्रधानमंत्री ने खाड़ी देश में देश के विभिन्न कोनों से आए भारतीयों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे मिनी हिंदुस्तान कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें