फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Paralympics 2024: 'हर भारतीय खुश है...', पीएम मोदी ने ऊंची कूद में रजत पदक जीतने वाले निषाद को दी बधाई

Mon, 02 Sep 2024 09:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स का कमाल जारी है। पुरुषों की हाई जंप (T47) में भारतीय एथलीट निषाद कुमार ने कमाल दिखाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने निषाद कुमार को बधाई दी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निषाद कुमार को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए निषाद कुमार को बधाई! उन्होंने हम सभी को दिखाया है कि जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ सब कुछ संभव है। हर भारतीय खुश है।' 
विज्ञापन


पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स का कमाल जारी है। पुरुषों की हाई जंप (T47) स्पर्धा में निषाद ने कमाल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 25 साल के निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में भी रजत पदक जीता था। निषाद लगातार दो पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले सबसे युवा पैरा-एथलीट बन गए हैं। भारत ने इस पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। भारत की झोली में अब एक स्वर्ण पदक के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक हो चुके हैं।


निषाद की स्पर्धा में अमेरिका के रॉडरिक टाउनसेंड-रॉबर्ट्स ने स्वर्ण पदक जीता। इस अमेरिकी हाई जंपर ने 2.08 मीटर की छलांग लगाई। पैरालंपिक खेलों में रॉडरिक का यह लगातार तीसरा स्वर्ण है। निषाद ने उन्हें पीछे छोड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके और दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का कांस्य पदक NPA के जी मर्गीव के नाम रहा। उन्होंने मीटर की छलांग लगाई। इसी स्पर्धा में निषाद कुमार के अलावा एक और भारतीय जंपर राम पाल ने भी हिस्सा लिया था, मगर वो 1,95 मीटर से ज्यादा ऊंचा नहीं कूद सके। राम पाल सातवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें