फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: सेरेना विलियम्स के साथ पेरिस ओलंपिक के दौरान हुई बदसलूकी, इस रेस्तरां पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 07 Aug 2024 01:22 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

विलियम्स पहली बार जुलाई के अंत में ओलंपिक उद्घाटन समारोह से पहले पेरिस पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मशाल वाहक के रूप में भाग लिया था।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेरेना विलियम्स के साथ पेरिस में बदसलूकी हुई है। टेनिस की यह पूर्व दिग्गज संन्यास के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए वहां पहुंची हुई हैं। हालांकि, उनका पेरिस का सफर अच्छा नहीं रहा। सेरेना ने पेरिस के एक लग्जरी होटल की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चों के साथ होटल के रूफटॉप रेस्तरां में जाने से रोक दिया गया। सेरेना ने पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में मशाल वाहक रही थीं। उन्होंने एक्स पर पेरिस में अपने अनुभव के बारे में एक किस्सा साझा किया।
विज्ञापन


सेरेना ने लिखा- 'ओह पेरिस! मुझे इससे पहले भी अच्छे रेस्तरां में खाने के लिए छत तक पहुंचने से वंचित कर दिया गया है, लेकिन मेरे बच्चों के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। उनके साथ होने पर मुझे हमेशा तरजीह दी गई।' वहीं, रेस्तरां के एक कर्मचारी ने बताया कि विलियम्स एक अन्य महिला के साथ परिसर आई थीं, लेकिन वह पहचानने योग्य नहीं थीं।

उसने बताया, 'जब वह आईं तो केवल दो टेबल उपलब्ध था और उन्हें होटल के ग्राहकों द्वारा आरक्षित किया गया था। जब विलियम्स रेस्तरां का दौरा किया तो मैं काम नहीं कर रही थी। मेरे सहयोगी ने उन्हें नहीं पहचाना। उसने सेरेना से टेबल उपलब्ध न होने की जानकारी दी और नीचे इंतजार करने के लिए कहा। यह बिल्कुल व्यक्तिगत कुछ भी नहीं था।'
विज्ञापन


विलियम्स पहली बार जुलाई के अंत में ओलंपिक उद्घाटन समारोह से पहले पेरिस पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मशाल वाहक के रूप में भाग लिया था। सेरेना ने 2022 यूएस ओपन के बाद प्रोफेशनल टेनिस को छोड़ दिया था। मशाल ले जाने वाले एथलीटों में नौ बार के पदक विजेता कार्ल लुईस, फ्रांसीसी फुटबॉलर जिनेदिन जिदान, टेडी रिनर और मैरी-जोस पेरेक के साथ-साथ टोनी पार्कर और साथी टेनिस चैंपियन राफेल नडाल शामिल थे। सेरेना ओलंपिक के लिए पेरिस में बनी हुई हैं।

पिछले कुछ हफ्तों में वह टेनिस मैचों को देखने पहुंची थीं, जिसमें नोवाक जोकोविच की कार्लोस अल्कराज पर जीत वाला मैच भी शामिल है। विलियम्स ने अपने करियर के दौरान चार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। एक 2012 में लंदन खेलों में महिला एकल में आया था, जबकि अन्य तीन महिला युगल में अर्जित किए गए थे। इनमें विलियम्स और उनकी बहन, वीनस विलियम्स, सिडनी 2000, बीजिंग 2008 और लंदन 2012 में विजयी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें