फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: भारतीय निशानेबाजों की नजर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने पर, रविवार से शुरु होगा ट्रायल

Sat, 20 Apr 2024 11:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पृथ्वीराज टोंडिमन, जोरावर संधू और विवान कपूर पुरुषों के ट्रैप में शेष उपलब्ध कोटा स्थान जीतने की कोशिश करेंगे, जबकि श्रेयसी सिंह, मनीषा कीर और नीरू महिलाओं की संबंधित स्पर्धा में भारत के पेरिस स्थानों को अधिकतम करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निशानेबाजी में रिकॉर्ड 20 ओलंपिक कोटा स्थान पहले ही हासिल कर चुका भारत रविवार से दोहा में आईएसएसएफ फाइनल ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैम्पियनशिप (शॉटगन) शुरू होने पर 2024 पेरिस स्थानों के लिए अपने अभियान की शुरआत करेगा। पृथ्वीराज टोंडिमन, जोरावर संधू और विवान कपूर पुरुषों के ट्रैप में शेष उपलब्ध कोटा स्थान जीतने की कोशिश करेंगे, जबकि श्रेयसी सिंह, मनीषा कीर और नीरू महिलाओं की संबंधित स्पर्धा में भारत के पेरिस स्थानों को अधिकतम करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन


भवनीश मेंदीरत्ता और राजेश्वरी कुमारी ने पिछली प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पुरुष और महिला ट्रैप में एक-एक कोटा स्थान हासिल किया था। क्वालीफिकेशन तीन दिनों तक चलेगा और 23 अप्रैल को दोनों स्पर्धाओं के फाइनल के साथ समाप्त होगा। ट्रैप प्रतियोगिता के बाद पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए स्कीट स्पर्धा होगी, जहां भारत दो और कोटा स्थान जीत सकता है।

भारत ने अब तक निशानेबाजी में 20 पेरिस कोटा स्थान जीते हैं, जिनमें राइफल और पिस्टल विषयों में अधिकतम आठ-आठ और शॉटगन में चार स्थान शामिल हैं। दोहा प्रतियोगिता के बाद, निशानेबाजों के पास उपलब्ध विश्व रैंकिंग स्थानों के माध्यम से पेरिस के लिए अर्हता प्राप्त करने का एक अंतिम मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें