फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: पेरिस में गेम्स विलेज में नहीं होटल में ठहरेंगे गोल्फर, थकान से बचाने के लिए उठाया गया कदम

Mon, 06 May 2024 12:23 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय गोल्फर गेम्स विलेज में नहीं बल्कि कोर्स के नजदीक होटल में ठहराए जाएंगे। होटल से कोर्स की दूरी आठ से 10 की मिनट की है।
विज्ञापन
गोल्फर अदिति अशोक - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूकने वाली गोल्फर अदिति अशोक के 40 किलोमीटर के थकावट भरे सफर को ध्यान में रख इस बार पेरिस में गोल्फरों को कोर्स के नजदीक ठहराया जा रहा है। भारतीय गोल्फर गेम्स विलेज में नहीं बल्कि कोर्स के नजदीक होटल में ठहराए जाएंगे। होटल से कोर्स की दूरी आठ से 10 की मिनट की है। टोक्यों में अदिति को गेम्स विलेज से कोर्स पहुंचने में डेढ़ घंटा लगता था। उन्हें कोर्स जाने के लिए तड़के तीन-साढ़े तीन बजे उठना पड़ता था। तब वह सात बजे शुरू होने वाले मुकाबले में पहुंच पाती थीं। इस बार भी पेरिस में कोर्स गेम्स विलेज से 40 किलोमीटर दूर है। अदिति अशोक और दीक्षा डागर का पेरिस में खेलना तय है, जबकि शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर क्वालिफाई करने की दौड़ में हैं। भारतीय गोल्फ यूनियन के अध्यक्ष ब्रिजिंदर सिंह के अनुसार टोक्यो के अनुभव को ध्यान में रखते हुए गोल्फर होटल में ठहराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें