फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: पदक मुकाबले की तैयारियों में जुटीं मनु, बोलीं- अब सारा ध्यान अगली दो स्पर्धाओं पर लगा रही हूं

Mon, 29 Jul 2024 11:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

मैच में शूटिंग करने से पहले वह अपने आपको यह समझा लेती हैं कि अगर पदक आया तो अच्छी बात है। अगर पदक नहीं भी आया तो भी वह इसे स्वीकारने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहती हैं।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 मीटर एयर पिस्टल का कांस्य पदक जीतने के बाद मनु भाकर के लिए सोमवार एकदम नया दिन था। उनका सारा ध्यान मिश्रित स्पर्धा के एक और पदक पर था। पेरिस से मनु ने अमर उजाला से कहा, कल तक पदक की बेहद खुशी थी, खुशी आज भी है, लेकिन मैं सामान्य हूं। कुछ भी बदला नहीं लग रहा है, क्यों कि उनके सामने अभी दो स्पर्धाएं और हैं। उनका सारा ध्यान इन्हीं स्पर्धाओं पर है।
विज्ञापन


मिश्रित स्पर्धा के क्वालिफाइंग के दौरान कुछ उतार-चढ़ाव आए। यह और अच्छा हो सकता था, लेकिन वह अपने को मंगलवार को होने वाले फाइनल के लिए केंद्रित करना चाहती हैं। यही कारण है कि वह क्वालिफाइंग खत्म होने के कुछ देर बाद ही कोच जसपाल राणा के साथ एक बार फिर तैयारियों में जुट गईं।

मनु भाकर - फोटो : PTI
खुद के श्रेष्ठ पर ध्यान
मनु के लिए मिश्रित स्पर्धा नई नहीं हैं। उनके और सौरभ के नाम इस स्पर्धा के क्वालिफाइंग दौर का ओलंपिक और विश्व रिकॉर्ड है। मनु के मुताबिक मिश्रित स्पर्धा के लिए साथी के साथ तालमेल की कोई खास जरूरत नहीं पड़ती है। यहां भी अपना व्यक्तिगत खेल खेलना होता है। उनकी और साथी की कोशिश यही रहती है कि दोनों श्रेष्ठ दें, जिससे टीम का अच्छा स्कोर आए।
विज्ञापन

मनु भाकर - फोटो : PTI
अपने को हर चीज के लिए तैयार कर लेती हैं
मानसिक मजबूत के लिए आध्यात्म और गीता का सहारा लेने वाली मनु के मुताबिक वह शूटिंग के दौरान ज्यादा नहीं सोचती हैं। मैच में शूटिंग करने से पहले वह अपने आपको यह समझा लेती हैं कि अगर पदक आया तो अच्छी बात है। अगर पदक नहीं भी आया तो भी वह इसे स्वीकारने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें