फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: पदक से चूकने के बाद लक्ष्य सेन ने जताई निराशा, बोले- मेरे लिए जवाब ढूंढ़ना मुश्किल था..

Tue, 06 Aug 2024 12:13 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पहला गेम भारतीय शटलर ने 21-13 से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे गेम में एक वक्त लक्ष्य ने 8-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, इसके बाद मलयेशियाई खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की और 11-8 से बढ़त बनाने के बाद दूसरे गेम को 21-16 से अपने नाम किया। इसके बाद तो तीसरे और निर्णयाक गेम में ली जिया पूरी तरह हावी रहे और 21-11 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन और ली जी जिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की बैडमिंटन में पदक की एकमात्र उम्मीद लक्ष्य सेन की हार से खत्म हो गई। सोमवार को मलयेशिया के ली जी जिया ने भारतीय स्टार को हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इस मैच में हार के बाद लक्ष्य ने निराशा जताई। 
विज्ञापन

लक्ष्य सेन और ली जी जिया - फोटो : PTI
पहला गेम भारतीय शटलर ने 21-13 से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे गेम में एक वक्त लक्ष्य ने 8-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, इसके बाद मलयेशियाई खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की और 11-8 से बढ़त बनाने के बाद दूसरे गेम को 21-16 से अपने नाम किया। इसके बाद तो तीसरे और निर्णयाक गेम में ली जिया पूरी तरह हावी रहे और 21-11 से अपने नाम किया। साथ ही मैच के साथ-साथ कांस्य पदक भी अपने नाम किया। 

लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
मुकाबले के बाद लक्ष्य सेन ने बताया कि मलयेशियाई खिलाड़ी के शॉट्स का जवाब देना उनके लिए मुश्किल था। उन्होंने कहा, "मैंने इस मैच की शुरुआत वास्तव में अच्छी की लेकिन मैं बढ़त बरकरार नहीं रख सका और फिर जब उसने अच्छा खेलना शुरू किया तो मेरे लिए रैलियों का जवाब ढूंढना मुश्किल हो गया। कुल मिलाकर परिणामों से थोड़ा निराश हूं।"
विज्ञापन

लक्ष्य सेन - फोटो : twitter
यह लगातार दूसरा मैच था जब लक्ष्य ने बेहतर स्थिति में होने के बावजूद मैच गंवा दिया। रविवार को भी लक्ष्य ने पहले गेम में तीन गेम प्वाइंट गंवाए और फिर दूसरे गेम में विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 7-0 की बढ़त गंवाकर मैच भी गंवा दिया। वह ओलंपिक पदक जीतने वाला पहला भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रहे थे और ये दो हार उन्हें लंबे समय तक परेशान करेंगी।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता। मैं वास्तव में नहीं जानता कि दोनों की तुलना कैसे की जाए। दोनों वास्तव में महत्वपूर्ण मैच थे और मुझे नहीं पता। ऐसे समय में आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत होना पड़ता है। उन्हें श्रेय जाता है कि उन्होंने दूसरे हाफ में ठोस खेल दिखाया।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें