फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: लिंग जांच में अयोग्य मुक्केबाज का पंच पड़ने के बाद हटी कैरिनी, बोलीं- इतनी जोर से मारा..

Fri, 02 Aug 2024 12:27 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

कैरिनी ने नाक पर तगड़ा पंच पड़ने के बाद हाथ उठाकर मुकाबले से हटने का इशारा किया। ओलंपिक जैसे मंच पर अमूमन कोई मुक्केबाज इस तरह नहीं हटता है। कैरिनी की नाक से हल्का खून भी निकला।
विज्ञापन
एंजेला कैरिनी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्जीरिया की विवादास्पद मुक्केबाज इमाने खलीफ प्रतिद्वंद्वी इटली एंजेला कैरिनी के मुकाबले के महज 46 सेकंड बाद हटने से पेरिस ओलंपिक का पहले दौर का मुकाबला जीत गईं। खलीफ को 2023 विश्व चैंपियनशिप में लिंग जांच में विफल होने के बाद जैविक रूप से पुरुष बताते हुए अयोग्य कर दिया गया था जिसके बाद से पेरिस में उनकी मौजूदगी चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन

कैरिनी को सताया नाक की हड्डी टूटने का डर
कैरिनी ने नाक पर तगड़ा पंच पड़ने के बाद हाथ उठाकर मुकाबले से हटने का इशारा किया। ओलंपिक जैसे मंच पर अमूमन कोई मुक्केबाज इस तरह नहीं हटता है। कैरिनी की नाक से हल्का खून भी निकला। एंजेला घुटनों के बल बैठ गई और खलीफ से हाथ मिलाने से भी मना कर दिया। बाद में कैरिनी ने कहा कि मुझे कभी इतना तगड़ा पंच नहीं लगा। बहुत दर्द हो रहा है, डर है कि कहीं नाक की हड्डी न टूट गई हो। हालांकि मैंने अभी जांच नहीं कराई है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्यों दी अनुमति?
इमाने खलीफ ने 2022 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। उन्हें पिछले साल दिल्ली में हुई विश्व चैंपियनशिप के फाइनल से यह कहकर रोक दिया गया था कि उनके टेस्ट में पुरुष हार्मोन ज्यादा हैं। केवल इमाने ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने ताइवान की 28 साल लिन यू टिंग का भी इसी आधार पर पदक छीन लिया था। लिन भी पेरिस में 57 भारवर्ग में खेल रही हैं। दरअसल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने दोनों को यह कहकर मान्यता दी है कि वह पासपोर्ट में महिला के रूप में दर्ज हैं, इसलिए वह महिला मुक्केबाजी में खेलने के योग्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें