फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics: पावरलिफ्टर कस्तूरी राजमणि व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद पदक से चूकीं, इस स्थान पर रहीं

Fri, 06 Sep 2024 10:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

कस्तूरी ने पहले प्रयास में असफल होने के बाद अपने दूसरे प्रयास में 106 किग्रा वजन उठाया और फिर तीसरे और अंतिम प्रयास में 110 किग्रा वजन उठाने में असफल रहीं।
विज्ञापन
कस्तूरी राजमणि - फोटो : Khel India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की कस्तूरी राजमणि ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक खेलों में महिलाओं की 67 किग्रा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में नौ प्रतियोगियों के बीच आठवें स्थान पर रहकर अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की, लेकिन प्रभाव डालने में असफल रहीं। तमिलनाडु की 40 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले प्रयास में असफल होने के बाद अपने दूसरे प्रयास में 106 किग्रा वजन उठाया और फिर तीसरे और अंतिम प्रयास में 110 किग्रा वजन उठाने में असफल रहीं।
विज्ञापन


2023 में हांग्झोउ पैरा खेलों में पांचवें स्थान पर रहीं कस्तूरी ने एक पैरा निशानेबाज मित्र के जोर देने पर पावरलिफ्टिंग शुरू की थी और पिछले साल खेलो इंडिया पैरा खेलों में 67 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। चीन की दो बार के पैरालंपिक चैंपियन और पिछले साल हांग्झोउ एशियाई खेलों में शीर्ष पोडियम स्थान के अलावा चार विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता 33 वर्षीय युजियाओ टैन ने शानदार अंदाज में खिताब की हैट्रिक बनाई। उन्होंने 142 किग्रा वजन उठाकर विश्व और पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिस्र की फातमा एलियन ने 139 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता जबकि ब्राजील की फातिमा डी मारिया ने 133 किग्रा वजन से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें