फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: पंकज और बृजेश ने बढ़ाया देश का गौरव, मलयेशिया को हराकर एशियाई स्नूकर में टीम स्वर्ण पदक जीता

Sat, 28 Jun 2025 08:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने पिछली बार दो साल पहले ईरान में स्वर्ण जीता था। इस तरह यह भारत का पांचवां स्वर्ण पदक है।
विज्ञापन
पंकज आडवाणी - फोटो : pankaj advani-instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दफा के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी और बृजेश दमानी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को एसीबीएस एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में मजबूत मलेशिया को 3-1 से हराकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने पिछली बार दो साल पहले ईरान में स्वर्ण जीता था। इस तरह यह भारत का पांचवां स्वर्ण पदक है। आदित्य मेहता गर्दन की चोट के कारण सेमीफाइनल में नहीं खेल पाए जिसमें भारत ने हांगकांग-1 को 3-2 से हरा दिया जबकि मलयेशिया ने अंतिम चार में पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। फाइनल में दमानी को थोर चुआन लियोंग से 58-68 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन आडवाणी ने लिम कोक लियोंग को 66-25 से हराकर वापसी कराई। इसके बाद आडवाणी और दमानी ने मिलकर युगल में थोर चुआन और लिम कोक को हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें