फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Asad: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई पाकिस्तान की फजीहत, पहलवान पर लगा चार साल का प्रतिबंध, CWG पदक भी छीना गया

Tue, 03 Sep 2024 06:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान ने अली असद पर शक्ति वर्धक दवाओं के सेवन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया है। इसकी पुष्टि करते हुए पाकिस्तान कुश्ती महासंघ ने बताया कि असद पर न केवल चार साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है, बल्कि उनका कांस्य पदक भी छीन लिया गया है।
विज्ञापन
अली असद - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर फजीहत का सामना करना पड़ा है। पहलवान अली असद पर चार साल का प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में उनके द्वारा जीता गया कांस्य पदक भी छीन लिया गया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
पाकिस्तान ने अली असद पर शक्ति वर्धक दवाओं के सेवन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया है। इसकी पुष्टि करते हुए पाकिस्तान कुश्ती महासंघ ने बताया कि असद पर न केवल चार साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है, बल्कि उनका कांस्य पदक भी छीन लिया गया है, जो उन्होंने 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था।

अधिकारी का बयान
इस विषय में बात करते हुए महासंघ के एक अधिकारी ने कहा- अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) की जांच से पता चला है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के दौरान शक्ति वर्धक दवाइयां ली थी। इस मामले मे आईटीए की जांच के बाद इस सप्ताह असद पर चार साल का प्रतिबंध लगाने और राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गया उनका पदक छीनने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें