फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो से लापता हुआ पाकिस्तानी मुक्केबाज, पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास; PBF पर फिर उठे सवाल

Tue, 04 Aug 2026 06:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तान के मुक्केबाज कुदरतुल्लाह ग्लासगो स्थित टीम होटल से कथित तौर पर लापता हो गए। इस घटना के बाद पाकिस्तान मुक्केबाजी संघ एक बार फिर सवालों के घेरे में है, क्योंकि पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
कुदरतुल्लाह - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन के बाद पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (पीबीएफ) एक बार फिर विवादों में आ गया है। पाकिस्तान के मुक्केबाज कुदरतुल्लाह प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद टीम होटल से कथित तौर पर लापता हो गए हैं। 
विज्ञापन

टीम होटल से गायब हुआ मुक्केबाज
पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन (पीओए) से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, कुदरतुल्लाह अपने भार वर्ग में मुकाबला खेलने के बाद टीम होटल से गायब हो गए। हैरानी की बात यह है कि उनका पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास होने के बावजूद वह होटल छोड़ने में सफल रहे। सूत्र ने बताया कि यह पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन के लिए कोई नई घटना नहीं है। इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान पाकिस्तानी मुक्केबाज विदेशी देशों में टीम से अलग होकर गायब हो चुके हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (बर्मिंघम): पाकिस्तान के दो मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरुल्लाह खान भी टीम से अलग होकर लापता हो गए थे। उस समय भी उनके पासपोर्ट टीम अधिकारियों के पास होने की बात कही गई थी।
  • विश्व ओलंपिक क्वालिफायर 2024 (इटली): एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज जोहैब रशीद पर अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और कीमती सामान चोरी करने के बाद इटली के बुस्टो आर्सिजियो शहर से फरार होने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

पाकिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा। 36 सदस्यीय पाकिस्तानी दल केवल एक कांस्य पदक जीत सका, जो महिला मुक्केबाज फातिमा जहरा ने दिलाया। हालांकि, कुदरतुल्लाह के लापता होने के मामले में पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के बाद एक बार फिर फेडरेशन की कार्यप्रणाली और खिलाड़ियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें