फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में रेव पार्टी करते पकड़ा गया पाक क्रिकेटर

Sat, 25 Apr 2015 06:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। टीम का बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम के साथ पहले वनडे फिर टी-20 में सूपड़ा साफ हुए अभी एक दिन भी नहीं गुजरा था कि टीम एक बार फिर संकट में पड़ गई है।
विज्ञापन


टीम में डोप टेस्ट में फेल प्रतिबंधित क्रिकेटर रजा हसन होटल में एक रेव पार्टी के दौरान पकड़े गए। कोकीन डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने के बाद पहले ही दो साल का प्रतिबंध झेल रहे रजा हसन नई मुश्किल में पड़ गए हैं।

उन्हें लाहौर में पुलिस ने अन्य नशे में धुत युवकों के साथ एक रेव पार्टी में पकड़ा है। जब पुलिस ने होटल में रेड मारी तो पार्टी में शराब और ड्रग्स परोसी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पाकिस्तान में शराब सेवन पर प्रतिबंध है।  22 साल के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने दस टी-20 मैच और एक वनडे मैच खेला है।

जनवरी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कराची में पेंटेंगुलर कप के दौरान रजा का कोकीन के लिए डोप टेस्ट किया था। रजा का ए सैंपल पॉजीटिव पाया गया था।

पीसीबी ने रजा को अपने वकील के साथ दो सदस्यीय समिति के समक्ष पेश होने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें