फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरियां कम करने को साथ खेलेंगे पेस-बोपन्ना

Tue, 21 Jun 2016 03:37 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस के लिए अच्छी खबर है। दिग्गज लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना रियो ओलंपिक की तैयारियों के लिए एक साथ खेलते नजर आएंगे। दोनों ही खिलाडिय़ों ने 15 से 17 जुलाई को चंडीगढ़ में कोरिया के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले में खेलने के लिए ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आइटा) से हामी भर दी है। जिससे यह साफ हो गया है कि पदक की दावेदार यह जोड़ी ओलंपिक से पहले कम से कम एक बार तो साथ खेलती नजर आएगी।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक के लिए टीम के चयन की घोषणा के दौरान आइटा ने डेविस कप के लिए पेस और बोपन्ना समेत सात नामों का चयन किया था। उस दौरान तक इन दोनों ही खिलाडिय़ों ने पूरी तरह से डेविस कप में खेलने को हामी नहीं भरी थी, लेकिन आइटा सूत्रों के मुताबिक अब दोनों ही खिलाडिय़ों ने कोरिया के खिलाफ खेलने को हां कर दी है।

यानि कि कोरिया के खिलाफ यह जोड़ी एक साथ खेलती नजर आएगी। दोनों ही खिलाड़ी विंबलडन से खेलकर सीधे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। विंबलडन में दोनों साथ नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल दोनों को डेविस कप टीम में शामिल करने की वजह ओलंपिक से पहले दोनों को नजदीक लाना था। यही वजह थी कि दोनों को आइटा ने 11 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचने को कहा था, जिससे रियो से पहले कुछ समय तक दोनों साथ प्रैक्टिस कर बढ़ गई दूरियों को कम कर सकेंगे।

दोनों के हामी भरने के बाद आइटा ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि बोपन्ना ने ओलंपिक केलिए पेस के साथ जोड़ी बनाने से इंकार कर दिया था, जिसे आइटा ने खारिज कर दिया।

हालांकि अगर दोनों विंबलडन के फाइनल में पहुंचते हैं तो उनका 11 जुलाई तक चंडीगढ़ पहुंचना मुश्किल रहेगा, लेकिन टीम सूत्रों का कहना है कि इस हालत में भी दोनों 12 जुलाई तक जरूर पहुंच जाएंगे। हालांकि यह अब तक तय नहीं है कि दोनों डेविस कप केबाद कम से कम एक एटीपी टूर्नामेंट में साथ खेलेंगे या नहीं।

वहीं बोपन्ना-सानिया मिर्जा की जोड़ी का रियो में खेलना तो तय हो गया है, लेकिन ओलंपिक से पहले दोनों विंबलडन में एक साथ खेलेंगे या नहीं इस पर संशय है। मिक्सड डबल्स में एंट्री टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले होती है।

सूत्र बताते हैं कि दोनों ने पहले से अपने जोड़ीदारों के साथ खेलने को हामी भर रखी है। ऐसे में साथ खेलने के लिए अपने जोड़ीदारों को अचानक अलग करना दोनों के लिए मुश्किल होगा। ओलंपिक के बाद दोनों को अपने वर्तमान जोड़ीदारों के साथ ही खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें