फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में 28 वर्षीय सूमो पहलवान की कोरोना वायरस से मौत

Wed, 13 May 2020 03:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रेसलिंग - फोटो : social Media
विज्ञापन

जापान के एक 28 वर्षीय सूमो पहलवान की कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उसके बाद कई अंगों के काम नहीं करने के कारण बुधवार को मौत हो गई। टोक्यो के तकादागावा टीम से संबंध रखने वाले पहलवान सोबुशी का इस बीमारी से एक महीने तक जूझने के बाद बुधवार की सुबह निधन हो गया। यह कोविड-19 के कारण किसी पहलवान की मौत का पहला मामला है।

विज्ञापन


जापान सूमो संघ ने कहा कि इस पहलवान को चार-पांच अप्रैल को बुखार था, लेकिन फोन व्यस्त होने के कारण वह स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पाया। यही नहीं कई अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया था। आखिर में जब उनकी खांसी में खून आने लगा तो आठ अप्रैल को उन्हें टोक्यो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनका कोरोना वायरस के लिए शुरुआती टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन जब उन्हें एक अन्य अस्पताल ले जाया गया तो दस अप्रैल को उनका परीक्षण पॉजीटिव आया। इस अस्पताल में 19 अप्रैल से उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था। सूमो संघ के प्रमुख हक्काकु ने इसे आहत करने वाली खबर बताया। जापान में निचली श्रेणी के कई पहलवानों और प्रशिक्षुओं को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें