फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिब्राल्टर शतरंज फेस्टिवल: प्रग्गनानंधा ने पूर्व विश्व चैंपियन को हराया, दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

Mon, 27 Jan 2020 02:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रग्गनानंधा
विज्ञापन

भारत के युवा ग्रैंड मास्टर आर प्रग्गनानंधा ने 18वीं जिब्राल्टर शतरंज फेस्टिवल में बड़े उलटफेर को अंजाम दिया है। टूर्नामेंट के छठे दौर में प्रग्गनानंधा ने पूर्व विश्व चैंपियन वेसलिन टोपालोव को हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। 14 वर्षीय चेन्नई के ग्रैंड मास्टर को बुल्गारियाई खिलाड़ी को पछाड़ने के लिए सिर्फ 33 चालों की जरूरत थी और प्रग्गनानंधा ने उसे हासिल कर सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन


हाल ही में विश्व अंडर -18 का ख़िताब जीतने वाले प्रग्गनानंधा फ़िलहाल छह अन्य खिलाड़ियों के साथ पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और सातवें दौर में चीनी जीएम वांग हाओ से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें