डर, निराशा, गम और अनिश्चितता से भरा साल 2020 अब कुछ ही दिनों में अलविदा कहने वाला है वहीं नई उम्मीदों, आशाओं और मजबूत इरादों के साथ साल 2021 बाहें फैलाए इंतजार कर रहा है। हालांकि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से दुनियाभर की कई बड़ी खेल प्रतियोगिताएं और गतिविधियां प्रभावित रहीं, इनमें कई टूर्नामेंट रद्द हुए तो कइयों को आगे के लिए स्थगित करना पड़ा। ऐसे में आइए जानते हैं 2020 के दौरान हर महीने की बड़ी खेल गतिविधियों और आयोजनों के बारे में।