फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशु खिलाड़ियों ने घरों से ठोकी ताल, अंतरराष्ट्रीय जजों की टीम ऑनलाइन करेगी जीत-हार का फैसला

Wed, 29 Apr 2020 04:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वुशु - फोटो : social media
विज्ञापन

लॉकडाउन ने स्टेडियमों में भले ही दरवाजे फिलहाल बंद करा दिए हो, लेकिन वूशु फेडरेशन ने खेल को जारी रखने की अनोखी काट ढूंढ ली है। फेडरेशन ने दो दिन पूर्व सभी राज्य संघों को घरों से ही राज्य वूशु तालो चैंपियनशिप कराने को कहा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र ने मंगलवार को इसका आगाज कर दिया और बाकी राज्यों ने चैंपियनशिप के आयोजन की तिथियां घोषित कर दीं। मई के अंत में विजेताओं की नेशनल चैंपियनशिप कराई जाएगी। खिलाड़ी छत या फिर छोटे कमरे में भी प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान खिलाड़ी के अलावा एक से अधिक लोग हुए तो उसे डिस्क्वालिफाई कर दिया जाएगा। मोबाइल या लैपटॉप पर एप के जरिए अंतरराष्ट्रीय जजों की टीम खिलाड़ी के प्रदर्शन का आकलन करेगी और उन्हें अंक प्रदान करेगी। स्टेडियम में भी ऐसे ही होता है।

फेडरेशन के सीईओ सुहेल अहमद ने कहा कि 26 अप्रैल को हुई बैठक में राज्य और नेशनल चैंपियनशिप कराने का फैसला लिया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ पदक भी दिए जाएंगे, जिसकी पूरी मान्यता होगी। नेशनल चैंपियनशिप कराने के लिए साई महानिदेशक से मदद मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें