फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTT-Singapore Smash: मनिका-अर्चना की हार से भारतीय चुनौती खत्म, क्वार्टरफाइनल में जापानी खिलाड़ियो से मिली शिकस्त

Tue, 15 Mar 2022 09:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनिका बत्रा और अर्चना कामथ की भारतीय जोड़ी को सिंगापुर स्मैश टेबल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी की हार के साथ 20 लाख डॉलर इनामी वाले टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गई। 
 
विज्ञापन
Manika Batra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनिका बत्रा और अर्चना कामथ की भारतीय जोड़ी को सिंगापुर स्मैश टेबल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी की हार के साथ 20 लाख डॉलर इनामी वाले टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गई। जापान की दूसरी वरीय जोड़ी हिना हयाता और मिमा इतो ने भारतीय जोड़ी को सिर्फ 25 मिनट में 11-7, 11-4, 11-8 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। युगल में छठे नंबर की मनिका और अर्चना की जोड़ी को जापान की जोड़ी के खिलाफ लय हासिल करने के लिए जूझना पड़ा। भारतीय जोड़ी को बाएं हाथ की खिलाड़ी हयाता के स्पिन शॉट के खिलाफ विशेष रूप से परेशानी हुई। अब डब्ल्यूटीटी फीडर दोहा 2022 टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें