बजरंग पूनिया अब तक अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट में आठ गोल्ड जीत चुके हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी स्वर्ण अपने नाम किया। इसके अलावा आगामी 6 मई को उन्हें अमेरिका में कुश्ती करने के लिए आमंत्रित किया गया है। दूसरी ओर विनेश की बात करें तो वे पिछले कुछ समय से बेहतरीन फार्म में चल रही हैं। बीते शुक्रवार को ही उन्हें एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है।
कुश्ती संघ ने राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या ककरन और पूजा ढांडा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए आगे किया है। बता दें कि 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 57 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ने स्वर्ण पदक जीता था। दिव्या काकरान ने एशियन गेम्स मे मेडल जीता। पूजा ढांडा ने 2010 के समर यूथ ओलिंपिक और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए जिन लोगों का नाम प्रस्तावित किया गया है उनमें विरेंदर कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार और विक्रम कुमार शामिल हैं। द्रोणाचार्य अवॉर्ड खेलों के प्रशिक्षण के लिए दिया जाता है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए भीम सिंह और जय प्रकाश का नाम भी भेजा गया है।