फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोपिंग का नहीं भरा जुर्माना तो कुश्ती संघ ने दो पहलवानों पर लगाया आजीवन प्रतिबंध       

Fri, 10 Aug 2018 06:03 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उाजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

डोप में फंसने के बाद 15-15 लाख रुपये का जुर्माना नहीं चुकाए जाने पर भारतीय कुश्ती संघ ने दो पहलवानों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से एक पहलवान अपना दो साल का प्रतिबंध भी काट चुका है। 

विज्ञापन


दिल्ली के जतिन ने साल 2016 में ताईवान में आयोजित एशियाई कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में 46 किलो में गोल्ड जीता था, लेकिन वाडा और यूडब्लूडब्लू की ओर से लिए सैंपल में जतिन डोप में फंस गए है। उम्र कम होने के कारण उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन यूडब्लूडब्लू ने कुश्ती संघ पर अंतरराष्ट्रीय कंपटीशन में फंसने पर 15 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया। 

इसी तरह साल 2017 में हरियाणा के मनीष ने ताईवान में ही आयोजित एशियाई जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रीको रोमन के 50 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, लेकिन बाद में वह भी पॉजिटिव पाए गए। यहां भी यूडब्लूडब्लू ने कुश्ती संघ पर 15 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया। मनीष पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया जो जारी है। 
विज्ञापन


कुश्ती संघ ने दोनों ही पहलवानों से 15-15 लाख रुपये की राशि मांगी, लेकिन दोनों ने जुर्माना नहीं दिया। नतीजन कुश्ती संघ ने अपने पास से यह राशि भरी। अब जतिन का दो साल का प्रतिबंध पूरा हो गया है। वह कंपटीशन में उतरने की तैयारी कर रहे थे। 

इसका पता जब कुश्ती संघ को लगा तो उन्होंने दोनों ही पहलवानों को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि कुश्ती संघ के सचिव विनोद तोमर का कहना है कि अगर ये दोनों पहलवान जुर्माने की राशि चुका देते हैं तो उन पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें