फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती कोच को फ्लाइट पर नहीं चढ़ने दिया, जानें किस वजह से इटली यात्रा पर आई बाधा

Thu, 04 Mar 2021 01:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटली दूतावास की ओर से मंगलवार रात भारतीय कुश्ती टीम को वीजा जारी कर दिया गया, इसके बाद ही फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला टीम विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने के लिए बुधवार तड़के रोम के लिए रवाना हो पाई। हालांकि ग्रीको रोमन टीम के एक कोच को फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया गया, उन्हें टीम के साथ नहीं जाने दिया गया और वापस एयरपोर्ट से लौटा दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल इटली जाने के लिए एयरलाइंस को 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट सभी सदस्यों को दिखानी थी। एयरलाइंस की ओर से जब कोच की रिपोर्ट देखी गई तो उसके 72 घंटों से कुछ ज्यादा हो रहे थे, जिसके चलते उन्हें फ्लाइट पर नहीं चढ़ने दिया गया। हालांकि कोच की ओर से कहा गया कि वह एयरपोर्ट पर ही टेस्ट करा लेते हैं, लेकिन इसकी इजाजत नहीं दी गई। ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ा। टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को ग्रीको रोमन मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें