फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling: बजरंग पूनिया को मिली अमेरिका में प्रशिक्षण करने की अनुमति, अन्य खिलाड़ियों के लिए भी वित्तीय सहायता स्वीकृत

Wed, 22 Jun 2022 10:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले खेल मंत्रालय की मिशन ओलंपिक शेल (एमओसी) ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को अमेरिका में प्रशिक्षण की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले खेल मंत्रालय की मिशन ओलंपिक शेल (एमओसी) ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को अमेरिका में प्रशिक्षण की अनुमति दे दी है। पूनिया, उनके व्यक्तिगत कोच और फिजियो थेरेपिस्ट पर आने वाले खर्च को भी स्वीकृति दे दी है। अमेरिका के मिशीगन में 25 जून से 30 जुलाई तक प्रशिक्षण चलेगा। बजरंग यह तैयारी आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और विश्व चैंपियनशिप के लिए करेंगे।
विज्ञापन


रोनाल्डो और बेकहम के लिए लिए आएंगी साइकिलें
एमओसी ने साइकलिस्ट रोनाल्डो सिंह और डेविड बेकहम के लिए टी-20 प्रोटीम लुक टीटी ट्रैक बाइक को खरीदने की मंजूरी प्रदान कर दी है। टी-20 बाइक काफी उन्नत है, इसको फ्रांस की राष्ट्रीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इस्तेमाल किया था। 

इसके साथ ही एमओसी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल के सपोर्ट स्टाफ, फिटनेस ट्रेनिंग, फिजियोथेपिस्ट के लिए भी वित्तीय सहायता की अनुमति दी है। इसके साथ ही निशानेबाद अनीश भनवाला की जर्मनी में 20 दिन की ट्रेनिंग पर आने वाले खर्च को स्वीकृति दी है। अनीश कोच राफ शूमैन की निगरानी में प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें