फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों को निजी विदेशी कोच उपलब्ध कराएगा कुश्ती संघ  

Tue, 12 Feb 2019 10:17 PM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
विज्ञापन
कुश्ती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ओलंपिक की तैयारियों के लिए नामी पहलवानों को निजी कंपनियों की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे विदेशी कोच और उनके तैयारी कार्यक्रम ने भारतीय कुश्ती संघ को अनोखा कदम उठाने को मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


अब कुश्ती संघ नेशनल कैंप के लिए विदेशी कोच अनुबंधित करने केबाद ओलंपिक पदक के दावेदार पहलवानों को अपने स्तर पर निजी विदेशी कोच उपलब्ध कराएगा। इन विदेशी कोच को अनुबंधित करने के लिए खेल मंत्रालय का नहीं बल्कि प्रायोजकों का सहारा लिया जाएगा। खिलाडिय़ों को निजी विदेशी कोच उपलब्ध कराने का कदम उठाने वाली कुश्ती संघ देश का पहला खेल संघ बनने जा रहा है।      

पहलवानों के निजी तैयारी कार्यक्रम बन रहे परेशानी      
बजरंग, विनेश, साक्षी मलिक, पूजा ढांढा जैसे ओलंपिक पदक के दावेदार पहलवानों को निजी कंपनियों ने अपने साथ जोड़ रखा है। इन पहलवानों को उनकी ओर से निजी विदेशी कोच भी दे रखे गए हैं। इनमें से कुछ पहलवानों ने निजी विदेशी कोच को नेशनल कैंप में ट्रेनिंग कराने की अनुमति मांग रखी है, जिसे कुश्ती संघ ने मंजूर कर लिया। लेकिन कुछ कंपनियों ने इन पहलवानों का विदेश में निजी ट्रेनिंग कार्यक्रम भी तैयार कर लिया।
विज्ञापन


इस पर मंत्रालय समेत कुश्ती संघ को आपत्ति थी। दोनों का मानना है कि जब नेशनल कैंप के लिए मंत्रालय की ओर से विदेशी कोच अनुबंधित किया जा चुका है तो निजी तैयारी कार्यक्रम को कैसे संचालित किया जा सकता है? कुश्ती संघ ने इन पहलवानों के इस कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी और उन्हें संघ की ओर से चुने गए बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलने को कहा। हालांकि इस वक्त बजरंग निजी कार्यक्रम पर जर्मन लीग में खेल रहे हैं।      

तैयारियों में पारदर्शिता लाने को उठाया कदम      
कुश्ती संघ का मानना है कि उसकी ओर से पहलवानों को निजी विदेशी कोच उपलब्ध कराने से ओलंपिक की तैयारियों में पारिदर्शिता बनी रहेगी। उसे पहलवान की हर गतिविधि के बारे में पता होगा। संघ ने यह भी साफ किया है कि जिस निजी विदेशी कोच के संरक्षण में इस वक्त पहलवान ट्रेनिंग कर रहे हैं अगर वह चाहते हैं तो उन्हें भी अनुबंधित किया जा सकता है। हाल ही में कुश्ती संघ ने तीन विदेशी कोच महिलाओं के लिए एंड्र्यु कुक, फ्रीस्टाइल के लिए हुसैन करीमी और ग्रीको रोमन के लिए टीमो काजराशविली को अनुबंधित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें