फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए कुश्ती संघ ने मांगा आश्वासन 

Wed, 06 Mar 2019 12:10 AM IST
आसिम खान स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने सरकार से गारंटी मांगी है जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि पाकिस्तान के साथ राजनीतिक तनाव के कारण देश से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं नहीं छीनी जाएं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि यूनाईटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने अंतरराष्ट्रीय महासंघों को निर्देश दिया है कि वे भारत के साथ संवाद खत्म कर दें जिससे देश की जुलाई में जूनियर एशिया चैंपियनशिप की मेजबानी की संभावना पर असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, ‘हम ने सरकार से इसका हल खोजने की मांग की है। हमने ज्यादा कुछ नहीं लिखा है, सिर्फ उस पत्र को संलग्न किया है जो यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने हमें भेजा है।’ हाल में तीसरे कार्यकाल के लिए डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष चुने गए बृज भूषण सिंह ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि जूनियर एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी भारत के पास बरकरार रहे। कुश्ती और पहलवानों का नुकसान नहीं होना चाहिए। जूनियर एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन नौ से 14 जुलाई तक होना है। लेबनान ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी में असमर्थता जताई थी जिसके बाद भारत को मेजबानी मिली थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें