फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के अखाड़े में फिर से दांव लगाएंगे पहलवान योगेश्वर दत्त, बरोदा सीट से बीजेपी ने दिया टिकट

Fri, 16 Oct 2020 12:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त - फोटो : Screengrab from Yogeshwar dutt facebook video
विज्ञापन

पहलवान योगेश्वर दत्त एक बार फिर से राजनीति के अखाड़े में किस्मत आजमाने को तैयार हैं। बीजेपी की तरफ से एक बार फिर से उनपर दांव लगाया गया है। उन्हें हरियाणा के बरोदा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि योगेश्वर इससे पहले साल 2019 में भी इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन वह कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा से हार गए थे। अब जब कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद यहां फिर से चुनाव होने है तो एक बार फिर से बीजेपी ने योगेश्वर को मौका दिया है। बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार घोषित होने के बाद दत्त ने पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम को धन्यवाद दिया और आभार जताया।
 

गौरतलब है कि 37 वर्षीय योगेश्वर दत्त राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्हें सरकार ने 2013 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें