फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशानियों से गुजर रहे पहलवान सुशील कुमार, नहीं खेलेंगे राष्ट्रीय चैंपियनशिप

Sat, 26 Dec 2020 09:09 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सुशील कुमार - फोटो : Twitter
विज्ञापन

 टोक्यो ओलंपिक में खेलने का रास्ता तलाश रहे पहलवान सुशील कुमार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वापसी नहीं करने जा रहे हैं। नोएडा में 23 से 24 जनवरी को होने वाली इस चैंपियनशिप में भारतीय कुश्ती संघ ने सभी अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को खेलने को कहा है।

विज्ञापन


स्कूल गेम्स फेडरेशन में धोखाधड़ी पर सुशील ने अपने ही सचिव पर दर्ज कराया केस
बीजिंग और लंदन ओलंपिक के पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में अपने ही सचिव के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी का मामला दिल्ली पुलिस में दर्ज कराया है। सुशील ने बतौर एसजीएफआई अध्यक्ष यह मुकदमा सचिव राजेश मिश्रा के खिलाफ दर्ज कराया है। सुशील ने आरोप लगाया है कि आगरा निवासी सचिव ने न सिर्फ उनके फर्जी हस्ताक्षर किए हैं बल्कि उनकी एसजीएफआई अध्यक्ष की मुहर का भी गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। दिल्ली पुलिस ने मिश्रा और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तह मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सुशील की ओर से दर्ज कराई एफआईआर में कहा गया है कि कुछ माह पूर्व उन्हें पता लगा कि उनके ही सचिव राजेश मिश्रा ने बीते वर्ष फरवरी में फेडरेशन की नियमावली में परिवर्तन कर सारी शक्तियां अपने पास रख ली हैं। जिसमें उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए और उनकी मुहर का भी इस्तेमाल किया गया। जब उन्होंने इसकी छानबीन की तो पाया न तो यह उनके हस्ताक्षर हैं और न ही वह इस तरह की बैठक में शामिल हुए है। साथ ही उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई। जिसके चलते उन्हें राजेश मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सुशील ने इसी मामले की मानसिक प्रताडना के चलते अगले माह नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी नहीं खेलने का फैसला किया है। वह इस मामले की चलते चैंपियनशिप केलिए तैयारियां नहीं कर पाए।

एसजीएफआई अध्यक्ष होने के नाते पहले सुशील इन घपलों को निपटाएंगे इसके बाद ओलंपिक के लिए मैट पर वापसी करेंगे। सुशील साफ करते हैं कि वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपने को फिट नहीं महसूस कर रहे हैं। इसलिए इसमें नहीं खेलेंगे। ओलंपिक पदक के दावेदार पहलवान बजरंग और विनेश भी शिरकत नहीं कर पाएंगे। दोनों उस दौरान अमेरिका और हंगरी में तैयारियों में व्यस्त रहेंगे।

तीन शहरों में होगी चैंपियनशिप : कोरोना के दौर में पहली बार यह चैंपियनशिप तीन शहरों में दो-दो दिन होेगी। पुरुषों की फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप नोएडा में, महिलाओं की 30-31 जनवरी को आगरा में और ग्रीको रोमन की 20-21 फरवरी को जालंधर में होगी। सुशील, बजरंग और विनेश के अलावा अन्य सभी शीर्ष पहलवानों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है।

हंगरी और पोलैंड में 40 दिन तैयारियां करेंगी विनेश
ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकीं विनेश फोगाट तैयारियों के लिए हंगरी और पोलैंड जा रही हैं। वह 28 दिसंबर से 40 दिनों के लिए अपने कोच वॉलर एकोस के संरक्षण में तैयारियां करेंगी।

टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत उनके इस दौरे के लिए 15.51 लाख रुपये मंजूर किए हैं। विनेश इस दौरान अपने भार वर्ग 53 किलो के कई बड़े यूरोपीय पहलवानों के साथ दो-दो हाथ करेंगी। फरवरी में दिल्ली में 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें