फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजन ने स्वर्ण पदक जीतकर अंडर 23 विश्व चैंपियनशिप की भारतीय टीम में बनाई जगह

Sun, 29 Sep 2019 06:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सजन भानवाल - फोटो : social media
विज्ञापन

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय सजन भानवाल ने रविवार को यहां संपन्न आयु वर्ग राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में खिताब जीतकर अंडर 23 विश्व चैंपियनशिप के लिए भारत की ग्रीको रोमन टीम में जगह बनाई। टीम चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहे हरियाणा के लिए सजन ने 77 किग्रा अंडर 23 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) की टीम ने चार स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ टीम चैंपियनशिप जीती। अर्जुन (55 किग्रा), रजीत (63 किग्रा), राहुल (72 किग्रा) और दीपक (130 किग्रा) ने सेना के लिए स्वर्ण पदक जीते। दिल्ली की टीम 170 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि हरियाणा ने 136 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें