फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान रविंदर प्रतिबंधित दवाई के सेवन के दोषी, लगा चार साल का बैन

Sat, 01 Feb 2020 08:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोपिंग टेस्ट
विज्ञापन

पिछले साल अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रविंदर कुमार को प्रतिबंधित दवाई के सेवन का दोषी पाया गया है। इसके चलते उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। उनका विश्व चैंपियनशिप में जीता गया पदक भी छीना जा सकता है।

विज्ञापन


नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल ने उन सभी प्रतियोगिताओं में रविंदर के परिणाम हटाने के निर्देश दिए हैं जिनमें नमूना एकत्रित किए जाने के बाद उन्होंने हिस्सा लिया था। रविंदर का नमूना पिछले साल फरवरी मार्च में जयपुर में 67वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान लिया गया था। नाडा ने उन्हें पिछले साल 14 मई से अस्थायी निलंबित किया था। उन पर इस तिथि से चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें