फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान रवि दहिया TOPS में शामिल, साक्षी मलिक बाहर

Sat, 05 Oct 2019 08:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रवि कुमार दहिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हाल में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले युवा पहलवान रवि दहिया को शुक्रवार को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल किया गया जबकि फार्म में जूझ रही साक्षी मलिक को इससे बाहर कर दिया गया। 

विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की मिशन ओलंपिक इकाई ने यह फैसला किया। रवि ने कजाखस्तान के नूर सुल्तान में पुरूष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उनके कांस्य पदक ने अगले साल होने वाले तोक्यो खेलों के लिए भारत का ओलंपिक कोटा भी सुनिश्चित किया। 

साक्षी ने 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह पिछले कुछ समय से फार्म से जूझ रही है इसलिए उन्हें टॉप्स से बाहर कर दिया गया। वह नूर सुल्तान में 62 किग्रा वर्ग के शुरूआती दौर से बाहर हो गई थी। 
विज्ञापन


भारोत्तोलक रगाला वेंकट राहुल को भी टॉप्स से बाहर कर दिया गया जिसमें 50,000 रूपये की मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है। समिति ने पहलवान पूजा ढांडा के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी जिसमें उन्होंने एक महीने के लिये अपने घरेलू स्थल हिसार में रोमानियाई कोच फानेल कार्प के साथ ट्रेनिंग करने की अपील की थी। 

समिति ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू के वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को मंजूरी दी जिसमें उन्होंने फिजियो शिवानी भारूका को रखने की मांग की थी जो टोक्यो ओलंपिक तक राष्ट्रीय शिविर में उनके साथ होंगी। 

समिति ने हाल में हुई बैठक में 70 लाख रूपये के वित्तीय प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। तीन राष्ट्रीय महासंघों -निशानेबाजी, टेबल टेनिस और भारोत्तोलन- ने बैठक के दौरान 2020, 2024 और 2028 ओलंपिक के लिये रोडमैप भी साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें